फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: जीजा के साथ भागी साली तो पिता ने बड़ी बेटी और उसके तीन बच्चों को खिलाया जहर, बाद में खुद भी किया सेवन

Thu, 13 Jul 2023 02:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में एक ही परिवार के पांच लोगों के जहर खाने का मामला सामने आया है। सभी को गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना में एक ही परिवार के पांच लोगों के जहर खाने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना इलाके के छौंदा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पिता ने अपनी बेटी और उसके तीन बच्चों को सत्तू में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। पांचों लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है। बच्चों का पिता अपनी साली को भगाकर ले गया था, जिसके चलते लड़की के पिता ने अपनी बेटी और उसके तीन बच्चों को जहर खिला दिया। अस्पताल में भर्ती एक बच्ची ने बताया कि हमारे नाना कुंदन बाथम ने मेरी मां, भाई, बहन और मुझे सत्तू में जहर मिलाकर खिलाया और बाद में नाना कुंदन ने भी जहर खा लिया है।

छोटी बेटी को भगा ले गया दामाद

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुंदन बाथम की दो बेटियां हैं। कुंदन की बड़ी बेटी का नाम राजाबेटी है। कुंदन ने राजाबेटी और उसके आठ साल, छह साल और ढाई साल की बच्ची को सत्तू में मिलाकर जहर दे दिया और खुद ने भी जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि दामाद छोटी बेटी यानी की अपनी साली को लेकर भाग गया है, जिसके चलते पूरा परिवार सदमे में था, जिसके चलते कुंदन ने यह कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस ने छोटी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले पर टीआई प्रवीण चौहान ने बताया कि गुरुवार सुबह छौंदा गांव में बाथम परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में पूछताछ के दौरान राजाबेटी ने बताया कि उसके पिता ने सभी लोगों को सत्तू में जहर मिलाकर खिला दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें