फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: सिंधिया को कांग्रेस महासचिव क्यों बोले चिंदी चोर?, कहा- इसे दरबार का दरबारी बनाकर छोड़ेंगे

Thu, 21 Sep 2023 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में एक तरफ बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तो वहीं बीजेपी की काट में कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस की आक्रोश यात्रा मुरैना पहुंची, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शिव भाटिया ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर जमकर जुबानी हमला बोला।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव शिव भाटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद कांग्रेस अब चंबल में जन आक्रोश रैली निकाल रही है, यह रैली मुरैना जिले में पहुंची। जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिव भाटिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जुबानी हमला बोला है।

विज्ञापन


शिव भाटिया ने सिंधिया को चिंदी चोर कहा, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो पैसा शहर के विकास के लिए आया था, उन्होंने वह पैसा अपने महल को पुतवाने के लिए लगा दिया और महल की दीवार बनवा ली। इसके साथ ही सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपनी महल के अंदर पेक्टेड हॉल चलाता है, यह कैसा महाराज? अभी तो वह बिस्कुट की प्लेट लेकर घूम रहे हैं, इसको दरवाजे का दरबार बनाकर रहेंगे। 

गौरतलब है कि कांग्रेस की जन आक्रोश रैली गुरुवार को मुरैना पहुंची है। जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। इस रैली में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के अलावा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
विज्ञापन


जन आक्रोश यात्रा के दौरान लोगों ने जन आक्रोश यात्रियों का फूलों की बौछार कर स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे संभाग के प्रभारी एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव एवं मध्यप्रदेश सह प्रभारी शिव भाटिया, मुरैना प्रभारी बालेंद्र शुक्ला ने जगह-जगह आमसभा एवं नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुरैना जिले से कांग्रेस को छह की छह की सीट जिताकर देंगे। मध्यप्रदेश में बीजेपी की झूठ और फरेब की सरकार को उखाड़ फेंककर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें