फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: पिता की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या, मां बचाने दौड़ी तो उसका भी सिर फोड़ा

Thu, 16 May 2024 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना

सार

मुरैना के दत्तपुरा में बाबा वाली गली में सुधांशु कदम ने पिता रवि कदम को तब तक पीटा, जब तक उनकी जान नहीं चली गई। मां शकुंतला के भी सिर में गंभीर चोट पहुंचाई है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
मुरैना में बेटे ने ही पिता की हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में लगातार अपनों के खून के मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले माता-पिता की हत्या कर फरार हुए बेटे का पता भी नहीं चला कि दूसरे ने एक बेटे ने पिता की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां बचाने दौड़ी तो उसका सिर फोड़ दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुरैना के दत्तपुरा में बाबा वाली गली में सुधांशु कदम ने पिता रवि कदम को तब तक पीटा, जब तक उनकी जान नहीं चली गई। मां शकुंतला के भी सिर में गंभीर चोट पहुंचाई है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी है। उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां से वापस आने के बाद पिता की हत्या कर दी और मां को घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

एक दिन पहले भी हुई थी वारदात
मुरैना में एक दिन पहले भी एक बेटे ने माता-पिता की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस उसे तलाश रही है। घटना बसैया थाना क्षेत्र के कुतवार गांव की थी। पैसों की मांग पर विवाद हुआ और बेटे ने माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें