फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: गोवंश की हत्या कर घर में रखा था गोमांस, आरोपियों का घर बुलडोजर से ढहाया

Wed, 26 Jun 2024 07:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

गोवंश की हत्या कर घर में गोमांस रखने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने आरोपियों का घर बुलडोजर से ढहा दिया।
विज्ञापन
आरोपियों के घर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में गोवंश हत्या के दो आरोपियों के घर बुधवार को पुलिस ने बुलडोजर चला दिया। पुलिस प्रशासन का अमला नूराबाद की बंगाली कॉलोनी पहुंचा। जहां तीन घंटे में आरोपी जफ्फार खान और असगर खान के घर के अवैध निर्माण को तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में नौ लोगों को आरोपी बनाया, इसमें से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, तीन अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन


बता दें कि नूराबाद थाना प्रभारी ओपी रावत ने बताया है कि बंगाली कॉलोनी में 21 जून को बजरंग दल ने एक घर में गोमांस रखा होने की शिकायत की थी। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर जाम किया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी जफ्फर खान, असगर खान और शमी अफसर सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर जांच की थी।

21 जून को बंगाली कॉलोनी में रहने वाला दिलीप सिंह गुर्जर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि कॉलोनी के ही एक घर में कुछ लोगों ने गोकशी की है। उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घर में एक बोरी में गोमांस रखा हुआ मिला। ऐसे में गोसेवकों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया और उसके बाद पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उसके बाद प्रशासन ने इन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें