फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamalnath: कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान; कहा- कमलनाथ हमारे नेता, वे जहां भी रहेंगे, मरते दम तक साथ रहेंगे

Sun, 18 Feb 2024 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

Kamal Nath Joining BJP: मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा कि कमलनाथ ने पार्टी के लिए बूथ लेबल से लेकर प्रदेश स्तर तक लाखों कार्यकर्ताओं को जोड़ा है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस को उबारा है। इसलिए उनके बारे में ऐसी बात करना भी गलत है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता और मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे मध्य प्रदेश में अभी तक न तो किसी कार्यकर्ता ने और न ही खुद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी में जाने की बात कही है। यह तो मीडिया द्वारा चलाया जा रहा षड्यंत्र है, जो कुछ नेताओं के कहने पर किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के लिए खून-पसीना बहाया है। वे जोड़ने वाले नेता हैं। मैं उनके बीजेपी में जाने की बात का खंडन करता हूं। वे हमारे नेता हैं। जहां भी रहेंगे, मरते दम तक साथ रहेंगे। यह बात मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कही।

विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें राजनीतिक गलियारों में जोर-शोर से चल रही हैं। इन अटकलों में कितनी सच्चाई है, यह जानने के लिए कमलनाथ के खासम-खास कहे जाने वाले मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर से चर्चा की गई। कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने कहा कि अगर कमलनाथ बीजेपी में शामिल होंगे तो उनको कोई रोक भी नहीं सकता है। वैसे वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं।

विधायक गुर्जर ने आगे कहा कि उन्होंने (कमलनाथ ने) पार्टी के लिए बूथ लेबल से लेकर प्रदेश स्तर तक लाखों कार्यकर्ताओं को जोड़ा है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस को उबारा है। इसलिए उनके बारे में ऐसी बात करना भी गलत है। कांग्रेस के कुछ प्रवक्ता अनर्गल अफवाहें फैला रहे हैं। पार्टी हाई कमान को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उनको संतुष्ट करना चाहिए। वे हमारे नेता हैं। वे हमारे साथ रहेंगे और हम उनके साथ। मरते दम तक साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें