फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: मुरैना में लगा रखी थी नोट छापने की फैक्ट्री,  सौ-सौ के नोट छापते और गांवों में खपा देते थे

Thu, 07 Sep 2023 12:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस ने नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह स्कैनर, प्रिंटर की मदद से 100 रुपये के नकली नोट छापता था। 
 
विज्ञापन
मुरैना में जाली नोट छापने वाला पकड़ाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नकली नोट छापने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी से नकली नोट छापने का स्कैनर, प्रिंटर, कंप्यूटर सहित 6400 रुपए के सौ-सौ रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। यह गैंग 100-100 रुपये के ही नोट छापती थी और फिर आसपास के गांवों में उसे खपा देती थी। पिछले दो साल से यह गोरखधंधा चल रहा था।  
विज्ञापन


रामपुर थाना प्रभारी पवन भदोरिया को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नकली नोटों का कारोबार करता है। इन नोटों को लोकल में ही खपाता है। तब उसे पकड़ने की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र धाकड़ निवासी वीरपुर रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी से पूछताछ की तो वह पुलिस को घर ले गया। वहां घर के सामने मधुमक्खी पालन के डिब्बे रखे थे। उन डिब्बों में नकली नोट छापने का स्कैनर, प्रिंटर, कंप्यूटर सहित 6400 रुपये के सौ-सौ रुपए के नकली नोट बरामद किए।

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया है कि नक़ली नोट बनाकर आसपास के गांवों में खपाता था। यह कारनामा पिछले दो साल से कर रहा था। सिर्फ़ 100 रुपये के ही नकली नोट छापता था क्योंकि इसकी पहचान करना आसान नहीं है। रामपुर थाने की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें