फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: रीवा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पीड़िता के चेहरे को दांत से काटा

Wed, 09 Feb 2022 05:25 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, रीवा (मप्र)

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को सोमवार को दी गई। उन्होंने कहा कि अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही किशोरी का तीन आरोपियों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा में कथित तौर पर एक 17 वर्षीया नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दो नाबालिग लड़कों समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके चेहरे को बुरी तरह दांत से काट दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों ने गांव से उसका अपहरण करने के बाद रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


बहन के साथ मेले से लौट रही थी पीड़िता 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को सोमवार को दी गई। उन्होंने कहा कि अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही किशोरी का तीन आरोपियों ने अपहरण कर लिया था और वे उसे जंगल ले गये, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों में दो नाबालिग लड़के हैं और एक अन्य आरोपी है। वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और अपने दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह से काट दिया। उन्होंने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वर्मा कहा कि पीड़िता रविवार देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और उन्हें आप बीती सुनाई। इसके बाद सोमवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ हनुमना पुलिस थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोस्को) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें