फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' न कहने पर विधायक ने कहा- पाकिस्तान से आए हो क्या

Mon, 10 Jul 2023 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MLA Sanjay Pathak Statement: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक खिरवा और घुनौर ग्राम के बीच महानदी पुल के भूमिपूजन के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम और भारत माता की जय न बोलने पर कहा पाकिस्तान से आए हो क्या।
विज्ञापन
विधायक संजय पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कद्दावर नेताओं में शुमार विधायक संजय पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वंदे मातरम और भारत माता की जय न बोलने वालों को पाकिस्तानी बता रहे हैं। मामला विजयराघवगढ़ विधानसभा का बताया गया, जहां खिरवा और घुनौर ग्राम के बीच महानदी पुल के भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान विधायक संजय पाठक ने पहले तो लोगों को मंच से सियापति रामचंद्र की जय बोलकर संबोधित किया। उसके बाद वंदे मातरम और भारत माता की जयकारे लगाए गए, लेकिन समाने से आवाज कम सुनाई देने पर विधायक पाठक ने भीड़ में बैठे एक शख़्स को पाकिस्तानी ही बता दिया। विधायक संजय पाठक के मुताबिक, जो व्यक्ति वंदे मातरम और भारत माता की जय नहीं बोलता वो पाकिस्तानी है।

विधायक संजय पाठक देशी अंदाज में पीली टी-शर्ट वाले शख्स को कहते नजर आ रहे हैं कि जो कहें रे वंदे मातरम् क्यों नही कहता। जो वंदे मातरम और भारत माता की जय न बोले तो मैं जान जहियूं वा पाकिस्तानी से आइस है। विधायक संजय पाठक का ये 40 सेकेंड का वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि, अमर उजाला की टीम ने जब विधायक संजय पाठक से इस विषय पर सवाल पूछा तो उन्होंने बताया की साढ़े 18 करोड़ की लागत से हो रहे भूमिपूजन का कार्यक्रम चल रहा था। जहां भगवान राम, वंदे मातरम् और भारत माता की जयकारे में एक शख़्स कुछ न कह रहा था, जिसका ध्यानाकर्षण के लिए उसे पाकिस्तान से आए हो इस तरह की बात बोला हूं। इसका कोई और अर्थ न निकाले, जो भारत माता की जमीं में रहकर उनकी जय न बोले वो मेरी नजर में गलत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें