फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी में चमत्कार: सुसाइड करने पटरी पर लेटी युवती, मालगाड़ी निकल गई पर खरोंच तक नहीं आई 

Sat, 11 Dec 2021 07:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में शुक्रवार को अजब चमत्कार देखने को मिला। एक युवती ने आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गई। मालगाड़ी आई और निकल गई। उस युवती को खरोंच तक नहीं आई। वह युवती दहशत की वजह से बेहोश जरूर हो गई थी।   
विज्ञापन
कटनी में रेलवे ट्रैक पर बेहोश युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में विलायत कलां रोड स्टेशन पर एक युवती ने मालगाड़ी के नीचे आकर जान देने की कोशिश की। पर उसकी किस्तम इतनी अच्छी थी कि उसे खरोंच तक नहीं आई। दहशत की वजह से वह बेहोश हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह स्वस्थ है और परिवार के पास लौट गई है। 
विज्ञापन


मामला शुक्रवार शाम 6 बजे का है। देवरा गांव की युवती सोनम यादव पटरी पर आकर लेट गई थी। उमरिया से कटनी आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी के ड्राइवर ने उसे देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाए। पर रफ्तार इतनी अधिक थी कि मालगाड़ी नहीं रुकी और आगे चली गई। बाद में ड्राइवर कौशलेंद्र कुमार, उदित कुमार और गार्ड राजीव कुमार मोबाइल से वीडियो बनाते हुए युवती के पास पहुंचे। वह यह देखकर दंग रह गए कि उसे खरोंच तक नहीं आई थी। दहशत की वजह से वह बेहोश जरूर हो गई थी। उन्होंने स्टेशन मास्टर को सूचना दी और बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। 

अब स्वस्थ है युवती
बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ अनिल झामनानी ने कहा कि शुक्रवार को रेलवे लाइन पर बेहोश युवती की जानकारी मिली थी। एंबुलेंस भेजकर उसे यहां लाया गया। इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर भी लौट गई है। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि ट्रैक पर कोई भी मिलता है तो नियमों के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जाती है। मालगाड़ी गुजरने के बाद भी युवती को खरोंच तक नहीं आई, यह एक चमत्कार ही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें