फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: तालाब में नहाने गया नाबालिग डूबा, परिजनों संग मढ़ई देखने आया था दादी के घर, जुन्नारदेव में हादसा

Sun, 30 Oct 2022 07:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में तालाब में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। मृतक अपने परिजनों के साथ दादी के घर मढ़ई देखने पहुंचा था, लेकिन दोस्तों के संग तालाब में नहाते वक्त हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के जुन्नारेदव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। नाबालिग अपने परिवार के साथ मुजावर माल उमरेठ से अपनी दादी के यहां आया था। जानकारी के अनुसार जिले के जुन्नारदेव के ग्राम नौलखापा टेक में नहाते समय किशोर हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


एएसआई सुनील वाडिवा से मिली जानकारी के अनुसार बिजेंद्र पिता विनोद युवनाती (उम्र 16 साल) मुजावर माल उमरेठ में रहता है। वह परिजनों के साथ दादी के घर नौलखापा टेक मढ़ई मेला देखने आया था। शुक्रवार दोपहर को नाबालिग दोस्तों के साथ बकरी चराने गांव के तालाब के पास गया था। इसी दौरान अपने दोस्तों के साथ पास वाले तालाब में नहाने लगा, नहाते समय वह अचानक गहराई में चला गया और दलदल में फंस कर डूबने लगा, विजेंद्र को डूबता देख तत्काल मौके पर मौजूद उसके दोस्त भागकर गांव पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बिजेंद्र की पानी में डूबने से सांसे थम चुकी थीं। हादसे की जानकारी के बाद शनिवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया हा। गांव में लगने वाले मढ़ई मेले की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें