फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री विजय शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए: ममता

Wed, 06 Feb 2013 12:13 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के जनजाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री कंवर विजय शाह के बायन पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा खूब भड़कीं और मंत्री को इस्तीफा देने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि मंत्री को वोट लेना तो आता है लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं।
विज्ञापन


मालूम हो कि विजय शाह ने कहा था कि छात्रावासों में रहने की इच्छुक लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की है, न कि सरकार की। इस पर विजय शाह की कड़ी आलोचना की गई। इस संबंध में ममता शर्मा ने सोमवार को राजधानी में मीडिया से बातचीत की।

साथ ही महिला आयोग की अध्यक्ष ने एक राज्य के मुख्यमंत्री की पत्नी के उस बयान को भी अफसोसनाक बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बलात्कार तो ही रहते हैं। ऐसी घटनाओं को दबा देना चाहिये।
विज्ञापन


महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उपमा राय के न आने पर ममता शर्मा ने तीखी टिपण्णी की। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में मप्र आगे है। सीएम शायद इसीलिए नहीं आए कि वे इस पर क्या जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि कम से कम महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर तो सभी को एक साथ आना चाहिये था। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किसी अन्य कार्यक्रम में अति व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री ने इसी समय जानबूझकर पुलिस अधिकारियों की बैठक रख ली, ताकि पुलिस के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल न हो सकें।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें