फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: जबलपुर के कटंगी में पलटी बस, दो की मौत कई घायल

Mon, 30 Dec 2019 11:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। बस जबलपुर से सागर जा रही थी। घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का चालक बहुत तेजी से बस चला रहा था। बायपास के पास पहुंचने पर उसका बस के ऊपर से नियंत्रण खो गया। जिसके कारण वह पलट गई। 

विज्ञापन

 

यात्रियों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास के दुकानदार और अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ आए। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी गई। सभी यात्रियों को बस से निकाल लिया गया है। बस में सवार करीब 11 यात्रियों को चोट लगी है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें