फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: अब अपराधियों के खिलाफ इंदौर प्रशासन सख्त, अवैध मकान किया ध्वस्त

Sun, 29 Dec 2019 12:42 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
अपराधियों के खिलाफ प्रशासन सख्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में इंदौर प्रशासन भूमाफियाओं के साथ-साथ अब आदतन अपराधियों के खिलाफ भी सख्त हो गया है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवराज उस्ताद के बंसी प्रेस की चाल स्थित मकान पर नगर निगम का बुलडोजर चलाया। 

विज्ञापन


जिस दौरान मकान पर बुलडोजर चलाया गया, उस दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही प्रशासन ने कुख्यात निगरानी बदमाश हेमंत यादव के अवैध ठिकानों पर कार्रवाई की। 

जीतू सोनी के कई अवैध निर्माणों को तोड़ चुका है प्रशासन
हनी ट्रैप मामले में फरार आरोपी जीतू सोनी के कई अवैध निर्माणों को प्रशासन तोड़ चुका है। राज्य के गृह मंत्रालय ने सोनी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। बता दें कि जीतू सोनी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि उसकी लोकेशन मुंबई में मिली है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें