फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: निमथुर-सांनड़ा मार्ग पर हाईटेंशन लाइन हादसा, चपेट में आकर टायर से भरे ट्रक में लगी आग

Tue, 27 Aug 2024 05:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के निमथुर-सांनड़ा मार्ग पर 31 केवी इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से एक ट्रक में आग लग गई, जो स्क्रैप टायरों से भरा हुआ था। आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। पुलिस और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से स्क्रैप टायर से भरे ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के निमथुर-सांनड़ा मार्ग पर 31 केवी इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से टायर से भरे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। ट्रक में भरे टायरों में लगी आग से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। ट्रक दो घंटे तक जलता रहा इस दौरान आवागमन बाधित हो गया। लोगों ने ट्रक में लगी आग का वीडियो भी बनाया जो अब सोश्यल मिडिया पर वायरल हो रहे है। सूचना पर भानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भानपुरा नगर परिषद के दमकल वाहन को बुलवाकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


गरोठ एसडीओपी राजाराम धाकड़ ने बताया की सांनड़ा गांव में टायर फेक्ट्री है जहां स्क्रैप टायर को जलाकार उनका ऑयल निकाला जाता है। गुजरात से ट्रक में ओवरलोड स्क्रैप टायर भरकर लाए जा रहे थे इसी दौरान ट्रक 31केवी इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आ गया। जिससे ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें