फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: शातिर चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

Fri, 23 Aug 2024 10:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

शातिर चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए। शातिर आरोपी एक महीने में राजगढ, सारंगपुर, शाजापुर तथा शुजालपुर जिले में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का 10 लाख रुपये का माल बरामद किया है। एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक शातिर चोर है। वह पिछले एक माह में राजगढ, सारंगपुर, शाजापुर तथा शुजालपुर में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मंदसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र में तीन अगस्त 2024 की रात को हरि सिंह कॉलोनी निवासी मनेश मित्तल के सुने मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें सोने चांदी के गहनों सहित करीब 18 से 20 लाख रुपये का सामान चोरी होना बताया था। वारदात के वक्त मिनेश मित्तल अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मकान मालिक नरेद्र कुमार पिता रामगोपाल परिहार निवासी हरि सिंह कॉलोनी शामगढ़ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक आनंद द्वारा टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने साइबर सेल, सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर सूचना के आधार पर मामले में संदिग्ध अशोक पिता लालचन्द्र गायरी निवासी नलखेडा जिला आगर एवं सुनील पिता मांगीलाल भील निवासी ग्राम भांगडी थाना शामगढ़ को मेलखेडा चौपाटी से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी अशोक गायरी व सुनील भील के द्वारा अपने फरार साथियों गोवर्धन गायरी निवासी नलखेडा व नर सिंह बैरागी निवासी निवासी गुदरावन थाना नलखेडा जिला आगर-मालवा के साथ मिलकर मनेष मित्तल के सुने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गये सोने चांदी के गहने कीमती करीब 10 लाख रुपये के जब्त किये। फरार आरोपी गोवर्धन गायरी निवासी नलखेडा व नरसिंह बैरागी निवासी निवासी गुदरावन की तलाश जारी है।

एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आरोपी अशोक गायरी द्वारा पिछले एक महीने में राजगढ, सारंगपुर, शाजापुर तथा शुजालपुर में भी चोरी करना स्वीकार  किया है। मामले में संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस आरोपियों से और भी मामलों में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 जोड़ी सोने के हार, दो जोड़ी सोने के झुमके, दो सोने की चेन, दो नग अंगूठी सोने की, एक जोड़ी चांदी की पायजेब, दो जोड़ी चांदी के बिछिया, एक चांदी का गिलास कुल कीमती 10 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें