फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: दो महीने में 19 साल की युवती ने की 2 शादियां, पूर्व पति ने की फायरिंग, दादा और पोता घायल

Mon, 26 Feb 2024 10:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर में दो महीने में 19 साल की युवती ने दो बार शादियां की। ऐसे में गुस्साए पहले पति ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दादा और पोता घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के ग्राम अफजलपुर में एक शादीशुदा युवती के रिश्तेदारों पर उसके पूर्व पति ने उस वक्त फायरिंग कर दी, जब वह युवती को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। इस दौरान जब युवती के रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने देसी कट्टे से फायर कर दिया, जिससे युवती के दो रिश्तेदारों को छर्रे लगने से वो घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती ने जनवरी महीने में ही उक्त आरोपी युवक से शादी की थी और बाद में उसको छोड़कर अन्य युवक से शादी कर ली, जिससे आहत होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी के साथ आए उसके साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

अफजलपुर थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दे ने जानकारी देते हुए बताया कि लदूना निवासी 21 वर्षीय युवती पूजा पिता कन्हैयालाल धनगर ने जनवरी में अर्जुन पिता बापूलाल धनगर निवासी खेजड़िया थाना गंगधार (राजस्थान) के साथ लव मैरिज की थी। कुछ दिन बाद वह वापस अपने घर आ गई और इसी माह युवती ने सीतामऊ के गांव मुवाला निवासी युवक से दूसरी शादी कर ली, जिसकी गुमशुदगी भी जनवरी में सीतामऊ थाने पर परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन


रविवार को हतुनिया में अपने रिश्तेदार के यहां पूजा के आने की सूचना पर शाम चार बजे अर्जुन धनगर निवासी खेजड़िया थाना गंगधार अपने चार कंजर साथियों के साथ वहां पहुंच गया। वह पूजा को साथ ले जाने की जिद करने लगा और जबरन बाइक पर बिठाने लगा, जिसका पूजा के रिश्तेदारों द्वारा विरोध किया गया। इसके बाद अर्जुन ने फायरिंग कर दी। इसमें महिला के 70 वर्षीय दादा भेरूलाल पिता सालीगराम धनगर के पैर और हाथ में व उनके पोते शिवम के गाल पर छर्रे लगे।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अर्जुन को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं, अर्जुन के साथ आए कंजर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी कीर्ति बघेल, अफजलपुर थाना टीआई दर्शना मुजाल्दे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायल बुजुर्ग भेरूलाल के बयान के आधार पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले पूर्व पति अर्जुन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अफजलपुर थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दे ने बताया, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। इसमें दो व्यक्ति घायल हो गए, मुख्य आरोपी गिरफ्त में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें