फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: MLA विपिन जैन को गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं बुलाया, शिकायत पर शासन ने कलेक्टर से प्रतिवेदन मांगा

Sat, 10 Feb 2024 08:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर विधायक विपिन जैन को गौरव दिवस के कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की शिकायत पर शासन ने कलेक्टर से प्रतिवेदन मांगा है।
विज्ञापन
MLA विपिन जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर गौरव दिवस के आयोजन में नव-निर्वाचित विधायक विपिन जैन को आमंत्रित नहीं किए जाने पर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर ने मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन भोपाल को एक पत्र लिखा था तथा कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर दिलीप कुमार को उपसचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल ने एक पत्र, जिसका क्रमांक 3895/1761040/2023/1/4 भोपाल दिनांक 26/12/2023 है। कलेक्टर मंदसौर को भेजकर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र सिंह तोमर की शिकायत पर जांच प्रतिवेदन मांगा है।

इस आशय की सूचना देते हुए पत्र की एक प्रति शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र सिंह तोमर को 10 फरवरी को दोपहर डाक से प्राप्त हुआ है। यह जानकारी देते हुए शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. तोमर ने बताया कि शासकीय आयोजनों में स्थानीय विधायक को बतौर अतिथि बुलाना प्रोटोकाल में आता है। लेकिन गौरव दिवस पर राजनीति के चलते विधायक को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था, जिसकी शिकायत की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें