फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: नीमच फोरलेन पर ट्रक में घुसी कार, पिपलियामंडी के पेट्रोल पंप संचालक की दर्दनाक मौत

Fri, 19 Apr 2024 09:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर

सार

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के आगे के हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और पिपलियामंडी निवासी पंप संचालक आनंद पिता शंकरलाल अग्रवाल को गंभीर चोंटे आई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन मशीन के माध्यम से सड़क से हटाया गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिपलियामंडी में पेट्रोल पंप संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच फोरलेन मार्ग स्थित साबाखेड़ा फंटे पर भीषण सड़क हादसे में पिपलियामंडी में पेट्रोल पंप संचालक की दर्दनाक मौत हो गई।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर 12.55 पर हुआ। पिपलियामंडी निवासी पंप संचालक आनंद पिता शंकरलाल अग्रवाल उम्र 50 वर्ष अपनी कार (एमपी 14 सीसी 7353) से मंदसौर जा रहे थे, इस दौरान साबाखेड़ा फंटे के यहां ट्रक क्रमांक (एमपी 14 एचबी 0180) के ड्राइवर ने अचानक साबाखेड़ा फंटे पर क्रॉसिंग करने के लिए टर्न लिया, इसी दौरान कार वहां से गुजर रहे एक ट्रक के बीच में घुस गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के आगे के हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और अग्रवाल को गंभीर चोंटे आई। सूचना पर बही टोल प्लाजा पैरामेडीकल टीम के जुझारसिंह, मांगूसिंह, राहुल ब्रिजवानी तत्काल मौके पहुंचे व घायलावस्था में अग्रवाल को मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में मंदसौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शाम 5.30 बजे करीब उन्होंने दम तोड दिया। 
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन मशीन के माध्यम से सड़क से हटाया गया। शुक्रवार को प्रातः आनंद अग्रवाल नगर में मंजूबाई बंसल के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए, उसके बाद वे किसी काम से मंदसौर के लिए निकले थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें