फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: चार थानों पर की गई मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, डेढ़ किलो अफीम और 731 किलो डोडा चूरा जब्त

Mon, 29 Apr 2024 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर जिले के चार अलग-अलग थानों में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। चार मामले में डेढ़ किलो अफीम और 731 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले की चार अलग-अलग थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तस्करी करने वाले दो सगे भाइयों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों तस्करी के मामलों में डेढ़ किलो अफीम व 731 किलो डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नई आबादी थाना पुलिस ने कार से डेढ़ किलो अफीम जब्त कर पंजाब निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। नई आबादी थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया, इन दिनों आचार संहिता के चलते थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते नालछा माता फंटा हाइवे रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पंजाब पासिंग क्रेटा कार क्रमांक पीबी-59 बी-9005 संदिग्ध नजर आई, जिसे रोककर तलाशी लेने पर कार की सीट के नीचे छुपाकर रखी डेढ़ किलो अवैध अफीम बरामद हुई। मौके से कार चालक व उसके साथी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने अपने नाम हरजेंद्र सिहं पिता रघुवीर जाट उम्र 40 साल व सत्यवेंद्र सिंह पिता रघुवीर सिंह उम्र 37 साल निवासी ग्राम इसापुर, थाना धुरी तहसील शेरपुर जिला संगरूर पंजाब का होना बताया। दोनों आरोपी आपस में भाई हैं और पंजाब से अफीम लेने आए थे। अब पुलिस अफीम देने वाले तस्कर की जानकारी जुटा रही है। बरामद की गई अफीम की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दलौदा थाना पुलिस ने कार से 120 किलो डोडा चूरा जब्त
दलौदा थाना प्रभारी बलदेव चौधरी ने बताया कि एएसआई संतोष मुनिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेमलिया हिरा निवासी बलराम एक कार में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर किसी को देने जाने वाला है। मौके पर नाकाबंदी की जाए तो आरोपी व मादक पदार्थ पकड़ने में सफलता मिल सकती है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पटेला-दलोदा रोड़ पर नाकाबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए वाली बिना नंबर की स्विफ्ट कार को रोककर चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बलराम पिता नारायण डाबी उम्र 22 साल निवासी सेमलिया हिरा थाना दलौदा जिला मंदसौर का होना बताया।

कार की तलाशी लेने पर छह काले प्लास्टिक के बैग में 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। मादक पदार्थ के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

वायडी नगर पुलिस ने भी की कार्रवाई
वायडीनगर पुलिस ने गुराड़िया देदा-रलायता रोड पर बोलेरो वाहन व ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों से अलग-अलग 4-4 प्लास्टिक के काले कट्टों में भरा 160 किलो डोडा चूरा जब्त किया। इसकी कीमत तीन लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी सैफ अली व देवराम भील को गिरफ्तार किया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली व चार पहिया वाहन भी जब्त किया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र के भेसोदा मंडी चौकी प्रभारी गौरव लाड़ ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति महिन्द्रा ट्रैक्टर क्रमांक-MP 14 ZC-4975 की ट्राली में धनिया के बोरो के नीचे कट्टो में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरकर ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर बर्डिया इस्तमुरार से कुन्तलखेड़ी के रास्ते भवानीमण्डी की तरफ जाने वाला है। सूचना पर ट्रैक्टरृ-ट्रॉली चालक आरोपी राजेश पाटीदार पिता रामनारायण पाटीदार उम्र-41 साल निवासी बाबुल्दा के कब्जे से उक्त ट्रैक्टर -ट्रॉली क्रमांक MP 14 ZC 4975 व उसमें भरा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा चार क्विंटल 51 किलोग्राम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजेश पाटीदार के खिलाफ 8/15 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें