फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: गाय को रोटी देने जा रही नाबालिग को घर में ले जाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट

Mon, 27 Nov 2023 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur Crime: मंदसौर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर गाय को रोटी देने जा रही एक नाबालिग को घर में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। वहीं, विरोध करने पर दुष्कर्मी ने परिजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अभिनंदन नगर में रविवार रात गाय को रोटी देने जा रही नाबालिग युवती का हाथ पकड़कर जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग युवती सहित उसकी मां व भाई के साथ मारपीट की, जिससे तीनों को रात में ही जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस ने मामले में नाबालिग की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नाबालिग युवती का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

विज्ञापन


मंदसौर नगर निरीक्षक सतनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात्रि अभिनंदन नगर क्षेत्र में एक परिवार में राति जोगे का कार्यक्रम चल रहा था। तभी 16 वर्षीय नाबालिग युवती को उसकी मां ने कहा कि गाय को रोटी देकर आ जा। जब नाबालिग युवती गाय को रोटी देने गई तो उसके घर के सामने रहने वाला युवक अरुण दांगी उसका हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गया और नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर नाबालिग युवती और उसकी मां तथा भाई जब आरोपी अरुण दांगी के घर विरोध करने गए तो आरोपी ने तीनों के साथ मारपीट की। मारपीट की इस घटना में तीनों को चोट आई, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस ने मामले में नाबालिग युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी अरुण दांगी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें