फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश: कुत्ते के नाम पर सालभर में लिया 60 किलो राशन, आधार कार्ड ने खोला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 25 Sep 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के धार जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपने कुत्ते के नाम पर सालभर से राशन ले रहा था। उसने राजू नाम से अपने पालतू कुत्ते का नाम राशन कार्ड में दर्ज करवाया था। मामला जिले के ग्राम पंचायत बोडिया का है। लेकिन आधार कार्ड ने उसका ये राज खोल दिया। जब उससे तीनों लोगों के आधार नंबर मांगे गए तो उसने केवल दो के ही दिए और कहा कि तीसरा तो उसका कुत्ता है।



राशन कार्ड में व्यक्ति ने कुत्ते के नाम के आगे लिखे मुखिया से संबंध वाले कॉलम में बकायदा उसे अपना पुत्र बताया हुआ है। जानकारी के मुताबिक गुलरीपाड़ा निवासी नृसिंह बोदर (70) तीन लोगों के राशन के लिए जब दुकान पर गया, तो वहां लगी पीओएस मशीन में कार्ड में दर्ज व्यक्तियों के आधार नंबर डाले जाने थे, ताकि उनकी पहचान की जा सके।


ग्राम पंचायत ने नहीं किया सत्यापन


मामले पर सेल्समैन कैलाश मारू ने बताया कि जब उसने नृसिहं से तीनों लोगों के आधार नंबर मांगे तो उसने केवल दो के ही दिए और कहा कि तीसरे व्यक्ति का आधार कार्ड नहीं है क्योंकि वह उसका कुत्ता है। जांच करने पर पता चला कि ग्राम पंचायत ने जो राशन कार्ड बनाया था, उसका सत्यापन नहीं किया गया। मारू ने कहा कि इस संबंध में खाद्य अधिकारी अनुराग वर्मा को जानकारी दी जा चुकी है। जिसके बाद उन्होंने नाम हटाने के निर्देश भी दे दिए हैं।   


कुत्ते के नाम पर खाया 60 किलो राशन


राशन की दुकान से राशन कार्ड में दर्ज प्रति व्यक्ति को हर महीने पांच किलो राशन दिया जाता है। यानि कुत्ते के नाम पर नृसिंह ने 60 किलो राशन लिया। वहीं जनपद सरदारपुर के सीईओ केके उईके का कहना है कि अभी मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। सामने आते ही कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next