फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ओंकारेश्वर नर्मदा नदी में नाव पलटी, डूबने से एक महिला और बच्चे की मौत

Thu, 03 Nov 2022 09:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गुरुवार शाम हादसा हो गया। करीब 13 लोगों से भरी नाव नदी में पलटने की जानकारी सामने आ रही है। प्राथमिक सूचना के आधार पर दो लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। 
विज्ञापन
ओंकारेश्वर के पास यात्रियों से भरी नाव पलट गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर पर्वत की परिक्रमा के दौरान नर्मदा नदी में गुरुवार शाम हादसा हो गया। करीब 13 लोगों से भरी नाव नदी में पलटने की जानकारी सामने आ रही है। दो लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। बाकी 11 यात्री सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


हादसा खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित नर्मदा नदी में हुआ। ओंकारेश्वर पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब 5 बजे बजे नाव में सवार होकर श्रद्धालु ओंकारेश्वर पर्वत की परिक्रमा कर रहे थे। इस बीच नाव ओंकारेश्वर बांध के सामने आई और उसी वक्त बांध से पानी छोड़ा गया। तेज बहाव के कारण चट्टान से टकराकर नाव पलट गई। पलटी हुई नाव के नीचे महिला दर्शना बेन निवासी सूरत और उसका छह वर्षीय बेटा नक्ष दब गया। हादसे का पता चलते ही नदी में आसपास के लोग और गोताखोर कूदे तथा लोगों को बचाने लगे। किनारे पर पानी कम था, इसलिए नाव में बैठे 11 यात्रियों को आसानी से बचा लिया गया।

ओंकारेश्वर थाना प्रभारी बलराम सिंह के अनुसार दर्शना और उनका बेटा पलटी हुए नाव के नीचे दब गए थे। उसके शरीर में पानी भर गया था। नदी से निकाल कर उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी यात्री गुजरात के हैं। हादसे में मृत दोनो मां-बेटे के शवों को सुबह सूरत पहुंचाया जाएगा। पुलिस अफसर इस बात का भी पता लगा रही है कि पानी बांध से छोड़ते समय बांध प्रबंधन से सायरन बजाया था या नहीं। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें