फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: मैहर में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, बस चालक ने बाइक सवार को 500 मीटर तक घसीटा

Sun, 04 May 2025 12:26 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई। एक बस ड्राइवर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर उन्हें 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाइक सवार मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाते रहे।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक बस ड्राइवर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और फिर उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाइक सवार जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांगते रहे। वहीं रास्ते में चल रहे लोग भी बस को रोकने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन ड्राइवर बस को तेज रफ्तार में भगाता रहा। यह हादसा रविवार सुबह 10 बजे मैहर के एनएच 30 हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन


जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पोड़ी गांव के रहने वाले सोनू पटेल (20) और अरुण पटेल (22) मोटरसाइकिल से मैहर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार बस (नंबर AS 01 QC 3116) ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक समेत बस के आगे गिर गए। बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई और दोनों युवक भी उसी के साथ घिसटते रहे। जब राहगीरों ने पीछा करके बस को रोका, तब जाकर बस रुकी।

यह भी पढ़ें:  उमा भारती का बयान: "लव जिहाद पर जागरूकता ज़रूरी, जातिगत जनगणना राष्ट्रीय आवश्यकता"
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालाक हुआ फरार

दोनों बाइक सवार युवक अपनी जान की दुहाई देते हुए बस के आगे वाले हिस्से में फंसे हुए थे। अगर बस का पहिया उन पर चढ़ जाता, तो उनकी जान जा सकती थी। किसी तरह उनकी जान बच गई और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले इलाज के बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया।

यह भी पढ़ें:  शिवपुरी में दर्दनाक हादसा, बाइक पर सवार दो बच्चियों समेत चार लोगों की मौत, सामने से कार ने मारी टक्कर

मैहर पुलिस मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया। यह बस असम से टूरिस्ट लेकर रीवा की तरफ जा रही थी। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें