फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: अस्पताल में इलाज कराने आए युवक ने बेड पर शराब पी, फिर नशे में धुत होकर परिसर में चलाई गोलियां

Sat, 18 Apr 2026 03:56 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

उचेहरा सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए एक युवक के शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। युवक ने डॉक्टर के साथ बहस करने के बाद अस्पताल परिसर में फायरिंग कर दी। 
 
विज्ञापन
सनकी युवक ने अस्पताल में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के उचेहरा स्थित सिविल अस्पताल में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाज कराने आए एक युवक ने अस्पताल परिसर में फायरिंग कर दी। घटना के बाद मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवम दुबेदी (23), पिता संदीप दुबेदी, कमजोरी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टरों की सलाह पर उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के मुताबिक उपचार के दौरान ही युवक ने अस्पताल के बेड पर बैठकर शराब पीना शुरू कर दिया। स्टाफ द्वारा विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा।

घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीपक पांडेय ने युवक को अस्पताल परिसर में शराब पीने से मना करते हुए अनुशासन में रहने की समझाइश दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में एक अन्य मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टर पर दबाव बना रहा था। डॉक्टर के मना करने पर विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खंडवा में प्रेम-प्रसंग बनी खून की वजह: सड़क हादसे की आड़ में रची गई हत्या की साजिश; आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

विवाद के बाद युवक गुस्से में अस्पताल से बाहर निकला और अपने पास मौजूद अवैध कट्टे से फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई। फायरिंग के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अस्पताल स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, वहीं आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संवेदनशील स्थान होने के बावजूद अस्पताल में हथियार के साथ प्रवेश और इस तरह की घटना प्रशासनिक तैयारियों पर चिंता बढ़ा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें