मैहर जिले में मां शारदा मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर है।
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां शारदा मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में दो साल की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना अमरपाटन क्षेत्र के पाल मोड़ के पास की है।
जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु ऑटो में सवार होकर मैहर से दर्शन कर बैकुंठपुर लौट रहे थे। तभी एक ट्रक अचानक सामने आ गया, जिससे ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन हाईवे किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हाइवे एम्बुलेंस 1033 को सूचना दी। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया है, जहां से पांच घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
परिजनों के अनुसार, पूरा परिवार रीवा जिले के देवास (बैकुंठपुर) से एक बच्चे का मुंडन करवाने के लिए मैहर मां शारदा मंदिर आया था। दर्शन और मुंडन के बाद वापस लौटते समय हादसा हो गया।