फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: मैहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा में एक की मौत, 20 से अधिक घायल, जा रहे थे जवारे विर्सजन करने

Tue, 08 Apr 2025 07:24 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

ग्राम सरबका से जवारे विसर्जन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
s
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 30 ग्राम बारी मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ट्राली में ग्राम सरबका के दर्शनार्थियों को लेकर जवारे विसर्जित करने ग्राम बछड़ा की ओर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने इस ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें पिकअप सवार तीन लोग भी शामिल हैं घटना के बाद पिकअप चालक और एक अन्य पिकअप में फंस गए। जिन्हें हाईवे पेट्रोलिंग टीम व पुलिस ने रेस्क्यू कर घण्टों मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को हाईवे इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया। वहां इन सभी को इलाज देने के बाद गंभीर घायल 8 लोगों को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है। वहीं 12 अन्य मामूली घायलों का इलाज सिविल अस्पताल अमरपाटन में जारी है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी अमरपाटन खगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग नवरात्रि के नौ दिन बाद आज ग्राम सरबका से जवारे विसर्जन करने ट्रैक्टर ट्राली में सवार हो कर निकले थे। तभी नेशनल हाईवे 30 में सब्जी लोड कर जा रहे पिकअप वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल है। एक की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 8 लोग को रेफर करवाया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। नींद की झपकी लगने के हादसे का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मृत बेटे के बगल से अनजान माँ करवा रही थी उपचार
इस घटना में ट्रैक्टर में सवार लगभग सभी लोग घायल थे। मृतक की मां भी शामिल थी। जब मां का उपचार चल रहा था। तब उसको नहीं पता था कि मृत हालात पड़ा युवक उसी का जवान बेटा है, जब घण्टों बाद इस बात की खबर बूढ़ी मां को लगी तो फूट फूट कर रोने लगी। 

ये भी पढ़ें-  कमलनाथ बोले- भाजपा की सरकार असंवैधानिक रूप से षड्यंत्र रचकर OBC को लगातार आरक्षण से वंचित कर रही

वाहन में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर
देर रात नेशनल हाइवे 30 में हुए इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटा और पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार लोग फंस गए सूचना के नेशनल हाईवे टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन तथा अन्य लोगों की मदद से सभी को घंटों तक रेस्क्यू कर बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें