फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: चुनाव के लिए लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब की कर रहे थे तस्करी, पुलिस ने बरामद की बड़ी खेप

Sat, 23 Mar 2024 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर में चुनाव के लिए लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब की तस्करी हो रही थी। ऐसे में पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।
विज्ञापन
शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में लग्जरी कार से शराब तस्करी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 70 हजार की कीमत के 14 कार्टून शराब बरामद किया है। लोकसभा चुनाव व होली के मद्देनजर मैहर जिले में कड़ी चौकसी बरत रही है। अमरपाटन पुलिस को अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हाथ लगी है। अमरपाटन पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर के कृष्णा फास्ट फूड के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन से 14 कार्टून विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर शराब व कार जब्त कर ली। पुलिस की ओर से पकड़ी गई शराब की बाजार कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी अमरपाटन खगेन्द्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब विक्रय हेतु अमरपाटन से गड़ौली तरफ जा रही है। मुखबिर के बताए अनुसार सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन गड़ौली तरफ जाते हुए दिखाई दी, जिसे पीछा कर कृष्णा फास्ट फूड के पास रोका गया तो अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है।

थाना प्रभारी ने आगे बताया, स्कॉर्पियो के अंदर चालक दिलीप रावत पिता गुन्ना रावत उम्र 28 वर्ष निवासी इटमा खजुरी बीच टोला का होना बताया गया है। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो के अन्दर कुल 14 पेटी (कागज के कार्टून) में अंग्रेजी गोवा शराब कुल 700 शीशी शराब भरी होना उक्त बरामद सुदा का अबैध होना पाये जाने से आरोपी से उक्त शराब के सैम्पल निकालकर एवं स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें