फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिरोंजा में स्कूली बच्चों को ले जा रहा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, कुछ छात्रों को आईं चोटें

Sat, 21 Jan 2023 12:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बच्चों ने बताया कि ड्राइवर गाड़ी को लहरा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर दो गुलाटी खाकर वाहन पलट गया। हादसे के बाद बच्चें बहुत सहम गए हैं।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के सिरोंजा मार्ग के पास स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कुछ छात्र घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन में करीब 20 बच्चे सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को वाहन से निकाला। मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी, जिसके बाद घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरोंजा के पास टाटा मैजिक वाहन क्रमांक एम पी 18 टी 3877 बुढ़ार से स्कूली बच्चों को अरझुला ले जा रही थी, इस दौरान यह हादसा हो गया। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर गाड़ी को लहरा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर दो गुलाटी खाकर वाहन पलट गया। हादसे के बाद बच्चें बहुत सहम गए हैं। वहीं, इस संबंध में खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि एक दो बच्चों को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल कराया गया है। बच्चों को मामूली चोट लगी थी, जिनका प्राथमिक उपचार करवा कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लापरवाह वाहन चालक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें