फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कुएं के अंदर गिरा शावक, घंटों की मेहनत के बाद निकाला गया बाहर

Tue, 13 Aug 2019 11:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
विज्ञापन
कुएं में गिरा बाघ - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के कटनी के बरही के पिपरियाकला गांव में एक शावक कुएं के अंदर गिर गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। बाघ को बचाने का कार्य जारी है। वन विभाग ने घंटों की मेहनत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

विज्ञापन

 

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार एक ग्रामीण ने उन्हें सूचना देकर बताया था कि शवक उसके खेत में बने कुएं में गिर गया है। जिसके बाद तुरंत वन विभाग का अमला सक्रिय हुआ और तीन घंटे की मशक्कत के बाद लगभग सुबह 11 बजे उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वन्य जीवों की इलाज करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक शावक के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार कटनी के जंगली इलाके में स्थित झिरिया नर्सरी में विचरण करने वाली बाघिन अपने तीन शावकों के साथ कई दिनों से क्षेत्र में दस्तक दे रही है। इसी दौरान एक शावक कुएं के अंदर गिर गया।
विज्ञापन


शावक वन परिक्षेत्र में बाघिन के साथ घूम रहे थे। यह शावक पिपरिया स्थित बसंत लाल विश्वकर्मा के खेत मे बने कुएं में गिर गया। कुएं के सूखा होने की वजह से उसकी जान बच गई। जैसे ही ग्रामीणों को शावक के कुएं में गिरने का पता चला उसे देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें