फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: दो मासूमों को कुएं में फेंका, फिर खुद फांसी पर लटक गई मां 

Mon, 30 Aug 2021 02:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मृतक रानी यादव का पति कन्हैया यादव पांच दिन से घर नहीं लौटा था। इस दौरान रानी यादव का अपनी सास के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। 
 
विज्ञापन
sucide
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर दोनों बच्चियों को कुएं से निकाला गया, जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मामले में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र के ग्राम पारवा में कन्हैया यादव पिछले पांच दिन से घर नहीं लौटा था। बताया जा रहा है कि वह पालतू पशुओं को चराने के लिए घर से निकला था। पांच दिन बाद भी उसके लौट कर न आने पर पत्नी रानी यादव व सास में कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद रानी यादव ने अपनी दोनों छोटी बच्चियों को पास के ही एक कुएं में फेंक दिया। थोड़ी देर बाद रानी ने भी फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
थाना प्रभारी प्रदीप सराफ ने बताया कि घटना की जानकारी डायल 100 पर दी गई थी। मौके पर पहुंच कर कुएं से बच्चियों को निकलाया गया, जिसमें एक से एक की मौत हो गई। वहीं रानी यादव ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें