फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: निवाड़ी में खुदाई करते वक्त धंसी मिट्टी की खदान, तीन लोगों ने गंवाई जान

Tue, 16 Feb 2021 11:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
विज्ञापन
निवाड़ी में रेत उत्खनन के दौरान तीन मजदूरों की मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

निवाड़ी जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर घटवाहा में मंगलवार को हुए एक हादसे से स्थानीय लोगों में दुख का माहौल है। दरअसल यहां एक मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


निवाड़ी जिले एसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हीरालाल कुशवाहा अपने दो अन्य साथी पंकज और संजय रैकवार के साथ खदान से मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान रेत के टीले गिरने से तीनों घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि हमने घटना की सूचना दी है और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने घायलों को मिट्टी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में ओरछा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें