फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: प्रमोशन में आरक्षण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला, गृहमंत्री बोले- सभी के हितों का ध्यान रखेंगे

Tue, 08 Feb 2022 01:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सरकारी नौकरी में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश सरकार आज कोई बड़ा फैसला ले सकती है। गृहमंत्री की अध्यक्षता में आज शाम मंत्रालय में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मंत्री समूह की बैठक होगी।
विज्ञापन
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सरकार आज कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मंत्री समूह की बैठक मंगलवार शाम मंत्रालय में आयोजित होगी। इसकी जानकारी देते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन


गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शाम को वल्लभ भवन में बैठक होगी। सरकार और मुख्यमंत्री हर शासकीय कर्मचारी के हित का ध्यान रखते हैं और उनकी पूर्ति भी करते हैं। बैठक में प्रमोशन पर आरक्षण में चर्चा होगी। सरकार की सोच सर्वजन हिताए और सर्वजन सुखाय है। बैठक की चर्चा में इस बात का ध्यान रखा जाएगा। 
 
विज्ञापन

भोपाल: गृहमंत्री मिश्रा ने ट्वीट कर बैठक की जानकारी दी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रमोशन में आरक्षण को लेकर पिछले दिनों हुई मंत्री समूह की बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई थी। इस बार बैठक में सरकार ने अजाक्स और सपाक्स के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया है। बैठक में अधिकारी और कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता निकालने फैसला लिया जा सकता है। बता दें पिछले करीब 5 सालों में कई अधिकारी और कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें