फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: आधार कार्ड नहीं दिखाने पर टोस्ट विक्रता की पिटाई, मामला दर्ज

Fri, 27 Aug 2021 02:35 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, देवास

सार

  • मध्यप्रदेश में एक बार फिर मुस्लिम व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है
  • देवास जिले में दो लोगों ने सड़क पर टोस्ट बेचने वाले 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी क्योंकि वह अपनी पहचान साबित करने के लिए उन्हें आधार कार्ड नहीं दिखा सका
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कुछ दिन पहले चूड़ी विक्रेता की पिटाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मध्यप्रदेश के देवास जिले में दो लोगों ने सड़क पर टोस्ट बेचने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


देवास जिले में दो लोगों ने सड़क पर टोस्ट बेचने वाले 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी क्योंकि वह अपनी पहचान साबित करने के लिए उन्हें आधार कार्ड नहीं दिखा सका। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना राज्य के इंदौर शहर में कथित तौर पर फर्जी नाम का इस्तेमाल करने के आरोप में 25 वर्षीय चूड़ी विक्रेता तस्लीम अली की पिटाई के महज चार दिन बाद हुई है।पुलिस ने कहा कि दो अज्ञात लोगों ने अमलताज गांव निवासी जहीर खान को अपना आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा, जब वह बुधवार दोपहर देवास शहर से 60 किलोमीटर दूर बरोली रोड पर टोस्ट बेच रहा था।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने आधार कार्ड दिखाने को कहा। जहीर ने कहा कि उसके पास कार्ड नहीं है तो उन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच की और उसे कथित तौर पर लाठी, बेल्ट से पीटा।

शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि जहीर को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि जहीर खान ने बुधवार शाम को हाटपिपलिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि आईपीसी की धारा 294 (अपमानजनक), 323 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला निवासी तस्लीम अली को इंदौर के एक मोहल्ले में 'फर्जी' नाम से महिलाओं को चूड़ियां बेचते समय पिटाई कर दी गई थी। मारपीट का वीडियो वायरल होते ही चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

अली को भी बुधवार को यौन अपराध में बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत एक 13 वर्षीय लड़की को चूड़ियां बेचते समय अनुचित तरीके से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, पुलिस ने दावा किया कि उसके बैग से अलग-अलग नामों के दो आधार कार्ड जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें