फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Road Accident: भिंड में बस और डंपर की टक्कर में सात लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

Fri, 01 Oct 2021 09:12 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डॉग बिरखड़ी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी।
 
विज्ञापन
भीड़ में भीषण हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बस और डंपर की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। शुक्रवार सुबह ये हादसा उस समय हुआ जब नेशनल हाईवे पर यात्री बस की टक्कर डंपर से हो गई। हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डॉग बिरखड़ी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी।

विज्ञापन


 हादसे की सूचना पर आसपास के इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।



पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज सिंह ने बताया कि विरखड़ी गांव के पास में बस और डंपर की टक्कर में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, 13 अन्या घायल हो गए घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें