मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की शची शर्मा यूक्रेन में फंस गई हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। शची दो दिनों से एक अंडरग्राउंड मेट्रो में कैद हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रायसेन जिले की रहने वाली शची शर्मा यूक्रेन में फंस गई हैं। उन्होंने सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार शची शर्मा रायसेन के उदयपुरा रेवांचल कॉलोनी के ब्रजकिशोर शर्मा की बेटी हैं। शची यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। रूस और यूक्रेन वॉर शुरू होने के चलते उन्हें भारत वापस आने के लिए कोई भी फ्लाइट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
शची ने सरकार से उन्हें किसी तरह वापस लाने की गुहार लगाई है। शची शर्मा के पिता ब्रजकिशोर शर्मा और छोटी बहन सिंपल शर्मा दिल्ली मैं इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वक्त शची यूक्रेन के पेरिमुआ के खारकीय अंडरग्राउंड मेट्रो में फंसी हुई है, यहां इंडिया यूक्रेन सहित कई देशों के लोग भी फंसे हैं।