फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा 

Thu, 04 Nov 2021 01:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भोपाल

सार

15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस आयोजन को जोरशोर से मनाए जाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इसी को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में आगामी 15 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल जाएंगे। इस दिन बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसमें भाग लेने के लिए  इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य में मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाने वाला है। इस आयोजन को जोरशोर से मनाए जाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इसी को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें यह प्रयास करना है कि प्रदेश के हर क्षेत्र के जनजातीय बंधु इस आयोजन में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों।

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए पंचायतों से लेकर राजधानी तक तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनकी सफलता और प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी योजना बनाकर काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें