फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर के बाल पकड़कर घसीटते ले गई मध्य प्रदेश पुलिस, वीडियो वायरल

Fri, 14 Sep 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सागर में चोरी के आरोपी को घसीट कर ले जाती पुलिस।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस का निर्दयी चेहरा सामने आया है। एएनआई पत्रकार संदीप सिंह ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुलिस नशे में धुत एक चोर के बाल पकड़घर घसीटती हुई नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के सागर का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कर्मी नशे में धुत एक चोर के बाल पकड़कर घसीटते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना इलाके के पथरिया स्थित महाराजा वेली कॉलोनी में एक चोर चोरी करने के बाद भाग रहा था। चोरी कर छत से कूदने पर चोर घायल हो गया और चोरी का सारा सामन बिखर गया। क्षेत्र के लोगों ने घायल चोर को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चोर के बाल पकड़कर लगभग 15 से 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छतरपुर निवासी एक चोर नशे की हालत में एक घर में घुसा और चोरी की। चोरी के बाद छत से कूदने के दौरान वह घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। सागर एएसपी रामेश्वर यादव का कहना है कि वीडियो में पुलिसकर्मी द्वारा बाल पकड़कर घसीटते हुए देखा गया है, जिसकी जांच करवाई जाएगी। हांलाकि सोशल मीडिया पर पुलिस की इस कार्रवाई को अमानवीय बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें