फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल की यह यूनिवर्सिटी तीन महीने में बनाएगी आदर्श बहू, मिलेगा प्रमाण पत्र

Fri, 14 Sep 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल की बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी से मिलेगा प्रमाण पत्र
विज्ञापन

हर किसी का सपना अपने घर के लिए एक आदर्श बहू लाने का होता है। इसका बीड़ा उठाया है मध्यप्रदेश के भोपाल के बरकतउल्लाह विश्विद्यालय ने। इसके लिए विश्विद्यालय तीन महीने का एक शॉर्ट टर्म कोर्स करवा रही है। यह कोर्स एक आदर्श बहू तैयार करेगा। विश्विद्यालय का मानना है कि यह कोर्स महिला सशक्तिकरण की दिशा में अगला कदम है।

विज्ञापन


तीन महीने के इस कोर्स को अकादमिक सत्र से शुरू किया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर डीसी गुप्ता ने इस कोर्स का मकसद बताते हुए कहा, 'इसका उद्देश्य लड़कियों को जागरूक करना है जिससे वे नए माहौल में आसानी से ढल सकें। एक विश्वविद्यालय के तौर पर हमारी समाज के प्रति कुछ जिम्मेदारियां हैं। हमारा मकसद ऐसी दुल्हनें तैयार करना है जो परिवार को आपस में जोड़कर रखें।'

इस सर्टिफिकेट कोर्स को मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और महिला शिक्षा विभाग में एक पायलट परियजोना के तौर पर शुरू किया जाएगा। कोर्स के पाठ्यक्रम के बारे में जब कुलपति से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हम मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और दूसरे विषयों से जुड़े जरूरी मुद्दों का समावेश कोर्स में करेंगे। हमारा उद्देश्य है कि कोर्स के बाद लड़की परिवार में होने वाले उतार-चढ़ाव को समझने के लिए तैयार रहे।' 
विज्ञापन


इस कोर्स के पहले बैच में 30 लड़कियां होंगी। न्यूनमत योग्यता को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार कोर्स पूरा होने के बाद लड़की के माता-पिता से फीडबैक लिया जाएगा। कुलपति का कहना है कि इससे समाज में बदलाव आएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें