एमपी पीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की है। इसके लिए शुद्धि पत्र क्रमांक 04/10-11/2021, 28 अप्रैल 2022 को जारी किया गया था।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के शुद्धि पत्र के अनुसार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में केवल अन्य राज्य (मध्य प्रदेश के अलावा भारत के सभी राज्य) के उम्मीदवारों के लिए रोजगार पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त करने एवं समस्त अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा पुनः प्रारंभ करने की सूचना जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन 2 मई 2022 से प्रारंभ होंगे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2022 है।