फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर सफाईकर्मी: सतना में कर्मचारी के साथ अभद्रता का मामला, नारेबाजी कर की आरोपी पर कार्रवाई की मांग

Sun, 01 May 2022 11:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई है। शनिवार को निगम के सफाईकर्मी के साथ एक व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार किया था, सफाईकर्मी उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग में हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के सामने नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई है। नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों ने रविवार को एकजुट होकर नगर निगम कार्यालय के सामने नारेबाजी की और निगम के सफाईकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


दरअसल शनिवार को सफाई कर्मचारियों का एक दल सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत भैंसा खाना इलाके में नाली की सफाई कर रहा था, सफाई के दौरान वाहन सड़क के बीचो-बीच खड़ा हुआ था, जिसे लेकर कुछ स्थानी लोगों का सफाई कर्मचारियों से विवाद हो गया, सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि मुकेश पटेरिया नामक व्यक्ति ने सफाई कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और अभद्रता की, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। कर्मचारियों की मांग है कि सफाई कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी पर कार्रवाई की जाए, कार्रवाई ना होने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें