फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: बालाघाट जिले के मालाखेड़ी गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की

Sat, 13 Nov 2021 12:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बालाघाट जिले की बैहर तहसील में कान्हा नेशनल पार्क से लगे मालाखेडी गांव में शुक्रवार रात करीब 3 बजे नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। बताया जाता है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की बैहर तहसील में कान्हा नेशनल पार्क से लगे मालाखेडी गांव में शुक्रवार रात नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर परचे भी फेंके हैं। इसमें लिखा है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने वालों का यही अंजाम होगा। परचे में पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को धमकी दी गई है। 
विज्ञापन


बालाघाट पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि मृतकों के नाम संतोष तथा जगदीश यादव है। इनकी उम्र 45 से 50 साल के बीच है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने गोली मारकर उनकी हत्या की है। ग्रामीणों ने भी रात करीब 3:00 बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। नक्सलियों ने घटनास्थल पर परचे भी फेंके हैं। पिछले साल 6 नवंबर 2020 को इसी गांव में एक महिला नक्सली पुलिस मुठभेड में मारी गई थी।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों के फेंके परचे में पुलिस को चेतावनी दी गई है। उसमें लिखा है कि मुखबिरी करने वालों का यही अंजाम होगा। परचे में चेतावनी दी गई है कि पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारी सुधर जाए वरना उन्हें अंजाम भुगतना होगा। मृतकों के शव बरामद करने के लिए पुलिस बल मौके पर रवाना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें