फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के खिलाफ भाजपा नेता की अभद्र टिप्पणी, एमपी आईएएस एसोसिएशन ने की निंदा

Fri, 24 Jan 2020 02:00 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भाजपा नेता बदरीलाल यादव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की आईएएस एसोसिएशन ने भाजपा नेता द्वारा राजगढ़ की जिला कलेक्टर निधि निवेदिता सहित जिले के अन्य अधिकारियों के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर आपत्ति जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बदरीलाल यादव ने बुधवार को राजगढ़ जिले में आयोजित पार्टी के प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन


आईएएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष आईसीपी केसरी ने एक बयान में कहा, इस तरह की टिप्पणी न केवल प्रशासनिक मशीनरी का मनोबल गिराती है, बल्कि उन महिला अधिकारियों की गरिमा को भी गिराती है जो इस सेवा की सम्मानित सदस्य है और प्रदेश और लोगों की सेवा में अपना अहम योगदान देती हैं। वह ऐसे बयान की कड़ी निंदा करती है।

यह था मामला

भाजपा नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने बुधवार को राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चार दिन पहले रविवार को राजगढ़ जिले के ब्यावरा में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में निकाली गई रैली में एक भाजपा कार्यकर्ता को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप पर यादव ने सार्वजनिक सभा में जिलाधिकारी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। 

तेज हुई राजनीति

बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि जेएनयू वायरस ने राजगढ़ में भी प्रवेश कर लिया है। क्योंकि उन्होंने (कलेक्टर ने) जेएनयू में भी अध्ययन किया था। राजगढ़ के लोग बेहतर जानते हैं कि वायरस से कैसे निपटना है।

वहीं कांग्रेस ने यादव की अशोभनीय टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि इस बयान से पता चलता है कि भाजपा महिलाओं के बारे में क्या सोच रखती है। एक तरफ वे भारत माता की जय का उद्घोष करते हैं और दूसरी तरफ वे महिलाओं से इस तरह का व्यवहार करते हैं। यही उनके विचार और संस्कृति है। महिला अफसर के खिलाफ की गई अभद्र भाषा के लिए भाजपा को माफी मांगनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें