फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: गृहमंत्री की चेतावनी के बाद डाबर ने समलैंगिक जोड़े का करवा चौथ का विज्ञापन हटाया, माफी मांगी 

Tue, 26 Oct 2021 03:12 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विज्ञापन को तत्काल हटाने की मांग करते हुए डीजीपी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डाबर को विज्ञापन वापस नहीं लेने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ से जुड़े विज्ञापन पर चौतरफा बवाल मचने पर डाबर ने इसे वापस ले लिया है। कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर विज्ञापन वापस लेने की जानकारी दी। कंपनी ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी भी मांगी।

विज्ञापन


इससे पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने विज्ञापन को तत्काल हटाने की मांग करते हुए डीजीपी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। मिश्रा ने कहा, 'मैं इसे गंभीर मामला मानता हूं क्योंकि इसमें हिंदू त्योहार का सहारा लिया गया है। एक समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ मनाते दिखाया गया है। भविष्य में दो मर्दों को भी फेरा लेते दिखाया जा सकता है। यह आपत्तिजनक है।'

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी थी कि अगर डाबर ने समलैंगिक जोड़े के करवा चौथ मनाने वाले विज्ञापन को वापस नहीं लिया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कंपनी के फेम ब्लीच क्रीम के विज्ञापन में एक समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ मनाते दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें