फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सरकारी अस्पताल में कर्मी पर बलात्कार का आरोप, एफआईआर दर्ज

Wed, 04 Aug 2021 02:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इंदौर।

सार

अधिकारी ने बताया कि महिला अस्पताल में 28 जुलाई को डायलिसिस कराने आई थी। उसी दौरान वार्ड बॉय कथित तौर पर कपड़े बदलने के लिए उसे एक अलग कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के महाराजा यशवंत राव सरकारी अस्पताल में एक 50 वर्षीय महिला मरीज के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। अस्पताल के वार्ड बॉय पर बलात्कार का आरोप है।

विज्ञापन


संयोगितागंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि घटना 28 जुलाई को अस्पताल में हुई थी। 32 वर्षीय फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया की पीड़ित महिला धार जिले की रहने वाली है।

आरोपी ने महिला के विरोध पर उसने उसे डराया और दो दिन के लिए निजी वार्ड में भर्ती करा दिया। इसके बाद उसे 1000 रुपये देकर घर भेज दिया। दो दिन बाद महिला ने घटना की जानकारी मीडिया को दी और उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें