फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: छतरपुर की गढ़ी मलहरा नगर परिषद ने कोरोना का 100% वैक्सीनेशन पूरा किया, प्रदेश की पहली नगर परिषद 

Sat, 27 Nov 2021 11:24 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की गढ़ी मलहरा नगर परिषद ने 100% पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली प्रदेश की पहली नगर परिषद बन गई है। 
 
विज्ञापन
गढ़ी मलहरा नगर परिषद को 100% वैक्सीनेशन होने का प्रमाण पत्र प्रदान करते कलेक्टर शीलेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले की गढ़ी मलहरा नगर परिषद ने 100% पात्र आबादी को कोरोना के दोनों डोज लगवा लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह प्रदेश की पहली नगर परिषद है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर जिला प्रशासन को पात्र आबादी को दोनों डोज देने की उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


नगर परिषद की मतदाता सूची में दर्ज 18 वर्ष से अधिक उम्र के 9 हजार 734 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया गया है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने वैक्सीनेशन कार्य में लगे समस्त अमले एवं लोगों को जागरूक करने के लिए सभी नागरिकों का आभार प्रकट किया और साथ ही बधाई भी दी है।  

मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि गढ़ी मलहरा नगर परिषद में 100% पात्र नागरिकों को #COVID19 रोधी टीके का दूसरा डोज लगने व ऐसा करने वाली पहली नगर परिषद बनने पर छतरपुर जिला प्रशासन को हार्दिक बधाई। गढ़ी मलहरा के नागरिकों, समाजसेवियों, क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें