मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह वारदात भोपाल-इंदौर हाईवे पर आष्टा की है, जहां आरोपियों ने एक होटल में दोनों बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग बहनें शुक्रवार दोपहर तीन बजे अपने गांव से निकली थीं।
रास्ते में उन्हें गांव के ही लोकेंद्र और कृपाल मिल गए। परिचित होने के कारण वे उनकी बाइक से आष्टा आ गईं। आरोपी उन्हें सूर्या होटल में ले गए जहां उनके दो अन्य साथी संजय और राज भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ पर वे चिल्लाने लगीं तो आरोपियों ने उनके साथ ज्यादती की।
अगले दिन आरोपी सुबह छह बजे दोनों बहनों को आष्टा के बुधवारा इलाके में छोड़कर भाग गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आष्टा में ही अपनी मौसी के घर जाकर पीड़िताओं ने आपबीती सुनाई। दोनों के माता पिता ने आष्टा में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।