फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: यूपी से सागर आए दोस्तों में अंडे बनाने पर विवाद हुआ तो एक ने दूसरे पर फेंका खौलता तेल, चेहरा झुलसा 

Mon, 07 Feb 2022 02:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ में यूपी से आए दो मजदूरों में खाने में अंडा बनाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक दोस्त ने दूसरे पर खौलता तेल फेंक दिया। इससे उसका चेहरा झुलस गया। 
 
विज्ञापन
सागर में एक दोस्त ने दूसरे पर खौलता तेल फेंका। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ में दो दोस्तों में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस बात का था कि अंडा बनाना है या नहीं। विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर खौलता तेल फेंक दिया। इससे उसका चेहरा झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 
विज्ञापन


मामला तीन दिन पुराना है। केस रविवार को दर्ज हुआ। दोनों यूपी के कुशीनगर के मजदूर हैं। काम के सिलसिले में सागर आए थे। इसी दौरान शुक्रवार को दोनों खाना बना रहे थे, तब विवाद हो गया। तब ब्रजेश पटेल ने अपने दोस्त लल्लन चौधरी पर गर्म खौलता तेल फेंक दिया। लल्लन की तबीयत में सुधार न होने पर रविवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। साथ ही लल्लन को इलाज के लिए सागर के जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया है। राहतगढ़ थाने के एसआई मृत्युंजय गुप्ता ने कहा कि दोनों में अंडा बनाने को लेकर विवाद हुआ था। हमने लल्लन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लल्लन को इलाज के लिए जिला अस्पताल सागर भेजा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें