फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक के 17 साल के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में लिखा- मैं दोस्त के पास ऊपर जा रहा हूं

Fri, 12 Nov 2021 08:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मौके से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें विधायक के बेटे विभव ने घटना का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया है। उसने लिखा है कि वह दोस्त के पास ऊपर जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस विधायक संजय यादव के 17 साल के बेटे विभव ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, इसमें विधायक के बेटे विभव ने लिखा है कि मेरा दोस्त ऊपर गया है, मैं भी उसके पास जा रहा हूं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विभव ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में उसने पापा-मम्मी को अच्छा बताया है और इस घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 

पांच दोस्तों को भेजा था सुसाइड नोट
एसपी सिटी रोहित कासवानी ने बताया कि विभव 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट को पांच दोस्तों को भेजा गया था, उसमें लिखा था कि तुम सब बहुत अच्छे हो, लेकिन अब मैं जा रहा हूं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विभव के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


नौकर के अलावा कोई नहीं था घर पर 
संजय यादव 2018 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने हैं। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर नौकर के अलावा कोई नहीं था। मां सीमा निजी काम से भोपाल गई हुई थीं, जबकि पिता भी पार्टी के काम से बाहर थे। वहीं बड़ा बेटा सार्थक पेट्रोप पंप गया था। था। नौकर हरिनाथ ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे पहली मंजिल से गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद नौकर तुरंत ऊपर पहुंचा तो विभग को खून से लथपथ पाया। हरिनाथ ने इसकी सूचना संजय यादव को दी उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें