मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के लहसुन मंडी में एक युवक को लहसुन चोरी करने पर पिकअप वाहन के पीछे बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया है।
मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है जब किसान मंडी क्षेत्र से बाहर लहसुन की गाड़ी लगाकर धूप से बचने के लिए छांव में जाकर बैठ गए थे। आसपास किसी को नहीं देख चोर ने लहसुन चोरी करने की कोशिश करने लगा।
कुछ किसानों की नजर जब उसपर पड़ी तो उसे रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए किसान ने उसे पकड़कर पिकअप वाहन के पीछे बांध दिया और लात-घूंसे और डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी ।
इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं किसानों ने आरोपी को जौरा थाने को सुपुर्द कर दिया जहां युवक की पहचान कादर हुस्सैन के रूप में हुई है और इसपर पहले से भी चोरी के दो मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।