फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः तीन वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2020 11:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में तीन वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस बच्ची का छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी क्षेत्र से 17 जुलाई को उस वक्त अपहरण कर लिया गया था जब वह अपने घर के सामने खेल रही थी। 

विज्ञापन


तीन दिन बाद उसका शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक जलाशय में बोरी में बंधा मिला था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में ले जाकर दोषियों को फाँसी दिलाने की कोशिश की जाए।

छिंदवाड़ा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रितेश सिंह धुर्वे उर्फ़ रोशन (22) और धनपाल (21) को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म करना कबूल कर लिया है। गर्ग ने बताया कि दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें